जबलपुर (ईएमएस)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चमन श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कायस्थ समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से विगत दिवस एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कायस्थ समाज के विद्यार्थियों का सम्मान 10 जून 2026 को आयोजित एक विशेष समारोह में किया जाएगा। सम्मान समारोह में सहभागिता हेतु पात्र विद्यार्थी अपनी बोर्ड परीक्षा की अंकसूची (मार्कशीट) की छायाप्रति दिनांक 06 जून 2026 तक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय, ए.पी.एन. महाविद्यालय, सदर, जबलपुर में प्रातः11:00 बजे से सायं 5:00 बजे के मध्य जमा कर सकते हैं। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव,डॉ. शरद श्रीवास्तव,सुधीर खरे,बच्चन श्रीवास्तव,डॉ. प्रमोद श्रीवास्तव,सत्येंद्र श्रीवास्तव,डॉ. सोनल खरे,एडवोकेट हिमांशु खरे,नवनीत श्रीवास्तव,विजय खरे,बीना श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य समाजजन उपस्थित रहे। ...../ ईएमएस / 03 जून 2026