जबलपुर (ईएमएस)। गोरखपुर थाना अतंर्गत जोगिनी माता मंदिर के पास शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर एक बदमाश ने एक युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| गोरखपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर छापर निवासी 34 वर्षीय संजय मिश्रा गत सुबह लगभग 9.30 बजे जोगिनी माता मंदिर के पास खड़ा था, तभी मोहल्ले का मयंक सोनकर उसके पास आया और शराब पीने के लिये पैसों की मांग करने लगा, मना करने गालीगलौज व मारपीट कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 115(2), 119(1), 118(1), 351(3) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 03 जून 2026/ 05.44