राज्य
03-Jun-2026


5000 रूपये का इनामी फरार आरोपी किया गिरफ्तार । पुलिस टीम द्वारा गंभीर मामला /पाक्सो एक्ट के मामले में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण का किया निराकरण । भोपाल (ईएमएस) । फरियादिया की रिपोर्ट पर आरोपी शोहिल द्वारा मेरे घर मे घुसकर पैसे की मांग करना एवं मेरे साथ छेड़छाड़ बत्तमीजी करने जान से मारने की धमकी देने मजमून से प्रथम दृष्टया आरोपी शोहिल के विरूद्ध अपराध धारा -74, 333,351( 2), बीएनएस 7/8 पाक्सो एक्ट का पाया जाने से आरोपी शोहिल खान के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया ।आरोपी घटना दिंनाक से फरार चल रहा मामले की गंभीरता को देखते हूए फरार आरोपी की गिरफतारी सुनश्चित करने हेतु पुलिस उपायुक्त द्वारा 5000/- रूपये का इनाम उदघोषित किया गया था । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में आरोपी की गिरफतारी हेतु अलग अलग टीम गठित की गई जरिये मुखविर सूचना मिली कि आरोपी बकरीद पर अपने घर आया हुआ है जो पुलिस को चकमा देने के लिये अपने घर ना रूक कर अपने रिस्तेदार के घर वाणगंगा में रूका हुआ है आरोपी वर्तमान में भोपाल में ही है जिसका मोवाइल नम्बरों की टावर लोकेशन से पता लगाया गया तो पता चला कि आरोपी अपनी खाला के घर पर ठहरा हुआ है ओर संभावना है कि बकरीद के वाद अपने सुसराल वापस झारखण्ड भाग सकता है। कमला नगर पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता एवं जमीनी पुलिसिंग के आधार पर आरोपी सोहेल खान को चिन्हित कर करीवन 06 माह से फरार आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी शोहिल उर्फ सोयाल खान पिता आसिन खान उम्र 24 साल निवासी मकान न.04 नया बसेरा थाना कमला नगर भोपाल का रहने वाला है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला नगर एवं उनि शैलेन्द्र सिंह राजावत, उनि संजय वर्मा ,उनि अकल सिंह, प्रआर 1867 रामस्वरूप, प्रआर 3042 भगवान सिंह, प्रआर 894 अमित बौद्ध, प्रआर , प्रआर दीपक कटियार ,प्रआर मनोज जोठे, मं.प्रआर डोली चौरसिया, आर 4489 वीरेन्द्र , आर 4691 बलराम रघुवंशी, आर अरशद खान, आर चंदन पाण्डेय, म.आर दीप्ति वघेल, म.आर अनीता लोधी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 06 माह से फरार 5000 रूपये इनामीआरोपी को गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया । जुनेद/03 जून2026