भोपाल (ईएमएस0 । फरियादी इन्द्रानगर मल्टी शाहपुरा भोपाल ने 31 मई 2026 को रिपोर्ट किया कि मेरी पुत्री उम्र 15 साल घर से बिना बताये कही चली गई है जिसकी तलाश मैने सभी संभावित स्थानो पर की जिसका अभी तक कोई पता नही चल सका है की रिपोर्ट पर अपराध क्र क्रमशः 240/26 धारा 137(2) बीएनएस का कामय कर विवेचना मे लिया गया था । उक्त प्रकऱण की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियो को दी गई प्रकऱण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा यथा उचित निर्देश दिये गये जिसके पालन मे फरियादिया से संपर्क कर उसके रिश्तेदारो की जानकारी प्राप्त की गई दिनांक 03.06.2026 को नाबालिग बालिका को सुरक्षित हालत मे रानी कमलापति रेल्वे स्टेशन से दस्तयाबी की जाकर माता-पिता को सुपुर्द की गई । निरीक्षक संतोष मरकाम, उनि संगीता काजले, सउनि सुभाष गुर्जर, प्रआर राजेश सिंह, आर भानू एवं आर पुष्पेन्द्र भदौरिया (सायबर डीसीपी जोन-01) की सराहनीय भूमिका रही । जुनेद/03 जून2026