राज्य
03-Jun-2026
...


देहरादून से वाया ऋषिकेश होते हुए बस जा रही थी दिल्ली टू जयपुर बहादराबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा दमकल की गाडी ने आग पर पाया काबू, बस और यात्रियों का समान हुआ राख पुलिस ने अन्य वाहनों से यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर किया रवाना बस में दो विदेशी महिला भी थी सवार, चालक, परिचालक और पुलिस का जताया आभार हरिद्वार (ईएमएस)। देहरादून से वाया ऋषिकेश से दिल्ली होते हुए जयपुर जा रही महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो टूरिस्ट बस में बुधवार तडके करीब 4 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित क्रिस्टल वर्ल्ड के पास अचानक आग लग गयी। बस के चालक अरूण कुमार निवासी जयपुर और परिचालक रिंकू निवासी राजस्थान ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस में सवार 32 लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। लेकिन सवारियों को समान बस में ही छूट गया, देखते ही देखते आग ने बस को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। बस में दो विदेशी महिला भी सवार थी। घटना की सूचना बस चालक द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस के यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजकर घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर दमकल विभाग की गाडी ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से बस और उसमें छूटा टूरिस्टों का सारा समान जलकर राख हो गया। बहादराबाद पुलिस ने सभी टूरिस्टों को अन्य वाहनों से उनके गतंव्य की ओर से भेजा गया। टूरिस्टों ने जीवन बचाने के लिए बस के चालक व परिचालक समेत उनको गतंव्य की ओर भेजने की व्यवस्था के लिए पुलिस का आभार व्यक्त किया है। बस चालक अरूण कुमार द्वारा प्रथम दृष्ट्या आग इंजन की तरफ से लगना बताया जा रहा है। (फोटो-09) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 जून 2026