राज्य
03-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा तस्कर को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने भारी मात्र में नशीले कैप्सूल बरामद किये है। तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मेडिकल स्टोर संचालक की तलाश में जुटी है। पुलिस का दावा हैं कि जल्द फरार मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थानाधयक्ष अजय शाह ने बताया कि पुलिस ने बीती शाम गश्त के दौरान सूचना पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 101 नशीले कैप्सूल बरामद किये है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम सागर पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम बरसी थाना तितरो जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल पता ब्रह्मपुरी रावली महदूद थाना सिडकुल बताते हुए खुलासा किया कि वह नशीले कैप्सूल महादेव मेडिकल स्टोर ब्रहा्रपुरी रावली महदूद सिडकुल से लेकर आया है। पुलिस द्वारा मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी कार्यवाही शुरू कर दी है। लेकिन मेडिकल स्टोर संचालक नशा तस्कर की गिरफ्तारी की जानकारी लगने के बाद फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। (फोटो-10) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 जून 2026