राज्य
03-Jun-2026
...


:: अग्रवाल-वैश्य समाज के युवक-युवतियों के लिए निशुल्क सुविधा, 1.51 लाख में एकल विवाह भी :: इंदौर (ईएमएस)। अग्रवाल समाज की प्रतिष्ठित संस्था अग्रसेन महासभा द्वारा यशवंत निवास रोड स्थित ओएसिस ट्रेड सेंटर कार्यालय पर संचालित बायोडाटा बैंक में विवाह योग्य उच्च शिक्षित युवक-युवतियों के रिश्तों के बेहतर प्रस्ताव आ रहे हैं। इस निशुल्क सुविधा का लाभ इंदौर सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों और छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान व गुजरात के पालक-प्रत्याशी भी उठा रहे हैं। यहाँ प्रत्येक रविवार को बायोडाटा सम्मेलन का नियमित आयोजन किया जाता है। महासभा के अध्यक्ष राजेश जिंदल, सचिव अनूप सिंघल, प्रमुख संयोजक मोहनलाल बंसल एवं संयोजक अरुण आष्टावाला की टीम पिछले 15 वर्षों से यह सेवा दे रही है। इस बायोडाटा बैंक में सामान्य के साथ ही विधवा, विधुर, तलाकशुदा एवं अन्य विशेष श्रेणी के प्रत्याशियों के परिचय भी उपलब्ध हैं। सम्मेलन स्थल पर कंप्यूटर के माध्यम से कुंडली मिलान की सुविधा के साथ ही पालकों व प्रत्याशियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की जा रही है। अगला सम्मेलन रविवार, 7 जून को आयोजित होगा। महासभा द्वारा जरूरतमंद परिवारों के लिए एक विशेष योजना लागू की गई है। इसके अंतर्गत रिश्ता तय होने पर मात्र 1 लाख 51 हजार रुपए में संपूर्ण विवाह संस्कार पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया जाता है। अब तक अनेक परिवार इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। इस सेवा अभियान में महासभा के सतीश मंगल, गोपाल गुप्ता, संजय पाटनी, ओमप्रकाश गर्ग, श्याम बाबू बंसल व भावना अग्रवाल सहित अनेक सदस्य लगातार रिश्ते तय कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रकाश/03 जून 2026