राज्य
03-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर घायल करने वाले आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बुजुर्ग महिला से घास और दरांती मांगने पर ना देने से नाराज होकर भांग का नशाकर डण्डे से हमलाकर घायल करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। कोतवाली भगवानपुर पुलिस के मुताबिक 23 मई 26 को सूचना पर पुलिस ने खुब्बनपुर लतीफपुर निवासी एक बुंजुर्ग महिला को लहूलुहान वं अचेत हालत में खेत में पडी महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया था। जहां पर चिकित्सकों ने घायल महिला की हालत देखते हुए उसको उपचार के लिए हॉयर सेंटर एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश रेफर कर दिया। घटना के सम्बंधा में घायल महिला के भतीजे संजय कुमार ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण और ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए आखिर बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी रज्जाक पुत्र लालदीन निवासी खुब्बनपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को बीती शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर हमलाकर घायल करनी की घटना स्वीकार करते हुए खुलासा किया कि घायल महिला से दो तीन बार घास और दरांती मांगने पर ना देने से नाराज था। घटना वाले दिन दोपहर के वक्त वह अपनी मोटर साईकिल से घर से निकला। औा भांग मल कर बीडी पीने के बाद उसने गुस्से में आकर आम के पेड के नीचे बैठी महिला को पहले डण्डे से पीटा। जिस वजह से वह वहीं गिर गयी। इसके बाद उसने मुक्के बरसाकर बुजुर्ग महिला के मुंह से खून निकाल दिया और उसको मरा समझकर ईख के खेत में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हमले में इस्तेमाल डण्डा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-11) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/03 जून 2026