क्षेत्रीय
04-Jun-2026


धमतरी (ईएमएस)। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को विकासखंड कुरूद के ग्राम पंचायत तर्रागोंदी में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं एवं मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में ग्राम पंचायत तर्रागोंदी, जोरातराई, सेमरा, सिलौटी, जुगदेही, कोर्रा, ईर्रा, गातापार, चरोटा, भेण्डरा, सुपेला, पचपेड़ी, रामपुर, हंचलपुर, बोरझरा, गाड़ाडीह, सिलघट एवं सेमरा (बी) सहित कुल 18 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 642 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 624 मांग संबंधी तथा 18 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल थे। प्राप्त आवेदनों में से 170 मांग एवं 2 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर आवेदकों को राहत प्रदान की गई। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को समयबद्ध निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में सभापति जिला पंचायत की श्रीमती पूजा राजू सिन्हा, जनपद पंचायत कुरूद की अध्यक्ष श्रीमती गीतेश्वरी हेमंत साहू, उपाध्यक्ष सतीश जैन, जनपद सदस्य श्रीमती डिकेश्वरी देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती वेरनादत्त एक्का तथा जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, चेक, किट, उपकरण, सामग्री एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्ड वितरित किए गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे शासन और जनता के बीच संवाद एवं विश्वास को और अधिक मजबूती मिली। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/04 जून 2026