क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना संचालित की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजनान्तर्गत अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन यात्रा हेतु जिले को 196 तीर्थ यात्री गुरूवार को अशोकनगर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या वाराणासी तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर तथा वरिष्ठ समाजसेवी मनोज शर्मा द्वारा तीर्थयात्रियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया तथा तीर्थदर्शन यात्रा हेतु शुभकामनाएं दी गईं। ओमप्रकाश/ईएमएस/04/06/2026