क्षेत्रीय
04-Jun-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। शहर की बोहरे कॉलोनी में एक 37 वर्षीय युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र रामस्वरूप नामदेव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि यह हादसा दो दिन पहले हुआ था। दिनेश अपने घर की छत पर बैठकर शराब पी रहा था। छत पर बाउंड्री नहीं होने के कारण वह अचानक आंगन में गिर गया। इस हादसे में दिनेश के सिर, कमर और हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आईं। गिरने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे घायल अवस्था में देखा। परिवार के लोग दिनेश को तत्काल जिला अस्पताल ले गए। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बुधवार देर शाम इलाज के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। मृतक के शव को रात भर पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। गुरुवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया। ओमप्रकाश/ईएमएस/04/06/2026