45 लीटर कच्ची हाथ भट्टी, 92 पाव देशी मदिरा एवं 1265 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद नरसिंहपुर,(ईएमएस)। कलेक्टर मती रजनी सिंह के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में मदिरा संबंधी अवैध गतिविधियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को वृत नरसिंहपुर, गाडरवारा और तेंदूखेड़ा में अवैध मदिरा के विरूद्ध दबिश देकर कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान 45 लीटर कच्ची हाथ भट्टी अवैध मदिरा, 92 पाव देशी मदिरा (16.56 बीएल) और 1265 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधन 2000 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इस दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र जैन, आबकारी उपनिरीक्षक सतीश कुमार, भ्रांति सैयाम, आब.आर. लाल जी प्रसाद, नवल सिंह ठाकुर, ब्रिज किशोर सोनी, तन्मय टेकाम, दीपांश चौकसे, महिला आरक्षक अंकिता शुक्ला और नगर सैनिक मौजूद थे। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026