सिरोंज (ईएमएस)। ग्राम जैतपुर में सनातन संस्कृति, श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम का शुभारंभ हो चुका है। माँ जगदंबा की स्थापना के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 5 दिवसीय विराट महायज्ञ के लिए पूरे गाँव में उत्साह और उल्लास का वातावरण है। महायज्ञ की मंगल शुरुआत के प्रतीक स्वरूप शुभ मुहूर्त में वैदिक रीति-रिवाजों एवं मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ ध्वज का विधिवत पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया। ध्वज स्थापना के साथ ही ग्राम जैतपुर भक्तिमय रंग में रंग गया। गाँव के प्रमुख मार्गों, मंदिर परिसर एवं आयोजन स्थल पर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। श्रद्धालु सेवा, सहयोग और आयोजन की व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। माँ जगदंबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और धर्मप्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार यह 5 दिवसीय भव्य महायज्ञ 20 जून 2026 से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रतिदिन यज्ञ, हवन, पूजन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। ग्रामवासियों का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि गाँव की एकता, संस्कृति और आस्था का महोत्सव है। पूरे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर माँ जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है। 20 जून से गूंजेंगे माँ के जयकारे, भक्ति और श्रद्धा के महासागर में डूबेगा ग्राम जैतपुर यज्ञ ध्वज के फहराते ही शुरू हुआ आस्था का महाकुंभ, माँ जगदंबा की कृपा से जैतपुर में सजेगा धर्म और संस्कृति का भव्य उत्सव। ईएमएस/सलमान खान/ 04 जून 2026