सिरोंज (ईएमएस)। मुगलसराय पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में लगभग दो माह से फरार चल रहे ₹5,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 28.03.2026 को एक फरियादिया द्वारा थाना मुगलसराय में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक व्यक्ति द्वारा उसके साथ जबरदस्ती गलत कार्य (दुष्कर्म) किया गया है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा रोहित काशवानी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिरोंज श्रीमती सोनू डावर के मार्गदर्शन में थाना मुगलसराय में अपराध क्रमांक 42/2026 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस, 3/4 पॉक्सो अधिनियम एवं 3(1)(w-i), 3(2)(v), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं अन्य जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी निरंजन यादव पिता तोफान सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सारंगपुर, थाना सिरोंज को तलाश कर गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी थाना सिरोंज का निगरानी बदमाश है तथा दो अन्य प्रकरणों में भी फरार चल रहा था। आरोपी पर ₹5,000 का इनाम भी घोषित था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिरोंज श्रीमती सोनू डावर, थाना प्रभारी मुगलसराय उपनिरीक्षक के.के. पवार, आरक्षक सुखजिंदर सिंह, आरक्षक आकाश राणा, आरक्षक राहुल पटेल, आरक्षक सुनील जाट, थाना सिरोंज के आरक्षक विष्णु सिंह तोमर, आरक्षक शशांक पाठक, आरक्षक धन सिंह, एसडीओपी कार्यालय सिरोंज के आरक्षक राजेश धाकड़ तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक रोहित रैकवार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। ईएमएस/सलमान खान/ 04 जून 2026