क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


फिरोजाबाद(ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी 12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण अभियान के तहत 5 जून को जिले के सभी 1306 बूथों पर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएगी। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी धूमधाम से मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने दी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी बूथों पर कार्यक्रम होंगे। सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेंद्र और बूथ के पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पौधारोपण करेंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस भी बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। पौधे वितरित किए गए जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि 1306 बूथों पर वृक्षारोपण के लिए आज जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह द्वारा पौधे वितरित किए जा रहे हैं। अभियान को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। ये रहे मौजूद इस अवसर पर टूंडला चेयरमैन भवर सिंह ठेकेदार, जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर शर्मा, जिला महामंत्री आकाश शर्मा, योगेंद्र चौहान, विनोद प्रताप सिंह बिन्नू, राजेश अग्रवाल, महेन्द्र झा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ए. शर्मा/ईएमएस फिरोजाबाद