नरसिंहपुर,(ईएमएस)। कलेक्टर मती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में वीएचएसएनडी के अंतर्गत मातृ एवं मृत्यु दर कम करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष कुमार मिश्रा ने नरसिंहपुर विकासखंड के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण किया। उन्होंने डांगीढाना, मुंगवानी, खुरपा, गोगावरी, गोरखपुर, ऊसरी आदि ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीबीएमओ डॉ. जीपी भनारिया मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान शिशु टीकाकरण एवं गर्भवती पंजीयन, एचआरपी चिन्हांकन व मैनेजमेंट, गर्भवती महिलाओं की जांचें, बीपी, शुगर व अन्य पैथोलॉजिकल जांचों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि एएनसी जांच एवं टीकाकरण किया जा रहा था। जिले में बीएचएसएनडी के अंतर्गत टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 147 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान 192 गर्भवती माताओं एवं बच्चों को एंटीजनवार के 1325 टीकाकरण किया गया। कार्यक्रम की मॉनीटरिंग यूविन पोर्टल के माध्यम से की जाती है। राज्य स्तर पर सेशन की मॉनीटरिंग में जिले की प्रगति शत प्रतिशत है। ग्राम स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता दिवस (व्हीएचएनडी) शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाला एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, किशोरियों एवं बच्चों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा समुदाय को स्वास्थ्य संबंधी जागरूक प्रदान करना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिले में विगत 9 माह से स्वास्थ्य सेवाओं में विशेष उपलब्धि प्राप्त की जा रही है। शासन की पारदर्शिता एवं जन सामान्य तक सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंचाई जा रही है। सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को भी तत्परता से निराकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्तापूर्वक सुधार करते हुए एसएनसीयू एवं प्रसूति गृह की स्थितियां प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुदृढ़ एवं दुरूस्त हुई है। जिले में निरंतर जिला और खंड स्तरीय टीम के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग की जा रही है। साथ ही पाई गई कमियों को तत्काल दूर कर सुदृढ़ किया जा रहा है। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026