क्षेत्रीय
04-Jun-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस)। कलेक्टर मती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में एस.आर. ट्रस्ट और एल्मिकों के माध्यम से एडिप योजनांतर्गत दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकन एवं कृत्रिम हाथ- पैर वितरण के लिए नि:शुल्क शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को करेली ब्लॉक में शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान 28 दिव्यांगजनों का चिन्हांकन कर उन्हें उन्नत तकनीकी से तैयार कृत्रिम हाथ-पैर का वितरण किया गया। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026