क्षेत्रीय
04-Jun-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस)। प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने बताया कि कलेक्टर मती रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में खनिज विभाग के द्वारा बुधवार 3 जून को एक ट्रेक्टर-ट्राली खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते और गुरूवार 4 जून के एक ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाया गया। उक्त दोनों ट्रेक्टर-ट्रालियों के विरूद्ध प्रकरण तैयार कर पुलिस थाना कोतवाली में अभिरक्षा के लिए रखा गया है। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026