क्षेत्रीय
04-Jun-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस)।कार्यपालन यंत्री रानी अवंती बाई लोधी सागर डिस्नेट संभाग नरसिंहपुर व्हीएस बघेल ने बताया कि वर्ष 2026 की खरीफ फसलों की बरगी नहरों से सिंचाई के लिए जल लेने मुख्य नहर की आरडी 81.30 से 130.670 किमी तक वितरण प्रणालियों केसली माइनर, सिवनी डिस्ट्रीब्यूटरी, मातनपुर माइनर, भगदवां शाखा नहर, अंडिया डिस्ट्रीब्यूटरी, सुरगी डिस्ट्रीब्यूटरी, कंदेली डिस्ट्रीब्यूटरी, रहली डिस्ट्रीब्यूटरी एवं मुख्‍य नहर 102 से 130.670 किमी के बीच डायरेक्ट माइनरों से लगभग 183 ग्रामों के किसानों से 25 जून 2026 के पूर्व तक मांग पत्र एवं अनुबंध प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। जिससे नहरों से खरीफ फसलों के लिए निर्धारित तिथि से जल प्रवाह किया जा सके। इन ग्रामों में लगभग 8300 हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। कार्यपालन यंत्री ने गोटेगांव, नरसिंहपुर और करेली तहसील के संबंधित ग्रामों के किसानों से आग्रह किया है कि वे जल उपभोक्ता संथा इमलिया, वेदू, गुंदरई, बम्हनी, मगरधा, बेलखेड़ा, तिंदनी, ठेमी, बौछार, मचवारा, करकबेल, धमना, मैनावारी, नवलगांव, नंदवारा, झगरहाई, सूरजगांव, लुरहेटा, बरखेड़ा, निवारी, खुरपा, गोबरगांव आदि के माध्यम से अनुविभागीय रानी अवंती बाई लोधी सागर नहर उपसंभाग क्रमांक एक नरसिंहपुर/ क्रमांक एक पाला/ वितरण अनुविभाग करकबेल/ बरहेटा को 25 जून 2026 के पूर्व तक मांग पत्र एवं अनुबंध पत्र प्रस्तुत करें। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026