क्षेत्रीय
04-Jun-2026


नरसिंहपुर,(ईएमएस)। श्रमपदाधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि भोपाल स्थित श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. में वर्ष 2026 के प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों के लिए भारत सरकार से एनसीवीटी मान्यता प्राप्त श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। श्रमोदय आदर्शन आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 26 मई से 30 जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदक च्वाइस फिलिंग एक जून से 30 जून 2026 के मध्य कर सकेंगे। आवेदक कक्षा 8 वीं एवं 10 वीं पास संस्था में संचालित 8 ट्रेडों के लिए नजदीकी कियोस्क सेंटर के माध्यम से प्रवेश के लिए पंजीयन एवं च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट www.dsd.mp.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. भोपाल में संचालित एक एवं दो वर्षीय ट्रेड इलेक्ट्रीशियन में 20 सीट, टेक्नीशियन मेकाट्रोनिक्स में 24 सीट, एडवांस सी.एन.सी. मशीनिंग टेक्नीशियन में 24 सीट, सिविल इंजीनियर असिस्टेंड में 24 सीट, वेल्डर में 20 सीट, आई.ओ.टी. (स्मार्ट सिटी) में 24 सीट, फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी में 20 सीट और इंटीरियर डिजाइन एंड डोकेरेशन ट्रेड में 20 सीटों की संख्या निर्धारित है। इच्छुक विद्यार्थी समय सीमा के भीतर अपना आवेदन करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिल सके। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने और आवेदन करने में आ रही किसी भी समस्या के निराकरण के लिए मोबाइल नंबर 9424454453 और 9826947798 पर सम्पर्क कर सकते हैं। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026