नरसिंहपुर,(ईएमएस)। जिला आयुष अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि संचालनालय आयुष मप्र के निर्देशानुसार आगामी 21 जून को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इसी क्रम में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन 8 बजे से 8:45 बजे तक आयुष विभगा अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) एवं एकीकृत 50 बिस्तरीय आयुष चिकित्सालय नरसिंहपुर में योगाभ्यास किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दशक पूरे होने के अवसर पर इस बार की थीम Yoga For Healthy agin रखा गया है। इस ऐतिहासिक मौके पर आयुष मंत्रालय भारत सरकार और हाबिल्ड हैल्थ टेक मिलकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। इसके तहत 14 जून 2026 को प्रात: 06:15 बजे से 07:15 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र आयोजित किया जाएगा। इससे जुड़ने के लिए नागरिकों को टोल फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देना होगा। पंजीयन के बाद प्रतिभागियों के वाट्सएप पर ऑनलाइन सत्र की लिंक भेजी जाएगी। रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए हर प्रतिभागी को अपने व्यक्तिगत मोबाइल से अलग से लॉगइन अनिवार्य होगा। जिला आयुष अधिकारी ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इसमें शामिल होकर योग लाभ प्राप्त करें। ईएमएस/राहुल वासनिक/ 04 जून 2026