व्यापार
08-Jun-2026


- इजराइल-ईरान सैन्य कार्रवाई से नाजुक युद्धविराम खतरे में, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर पार नई ‎दिल्ली (ईएमएस)। मध्य पूर्व में इजराइल और ईरान के बीच बढ़ती सैन्य टकराव ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में हलचल मचा दी है। रविवार देर रात बाजार खुलते ही कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी का उछाल देखा गया, जो क्षेत्र के नाजुक युद्धविराम के टूटने की आशंका को दर्शाता है। यह ताजा संघर्ष वैश्विक निवेशकों और तेल कारोबारियों की चिंता बढ़ा रहा है। ईरान ने रविवार को इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागकर अप्रैल में लागू युद्धविराम को तोड़ दिया। यह कार्रवाई इजराइल द्वारा लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह ठिकानों पर किए गए हवाई हमले के कुछ समय बाद हुई। इजराइल का दावा है कि उसने ईरान समर्थित हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था। इन ताजा सैन्य झड़पों ने मध्य पूर्व में बड़े संघर्ष की आशंका को फिर से बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक निवेशक चिंतित हैं। इस बढ़ते तनाव का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ा है। रविवार देर रात बाजार खुलते ही कच्चे तेल की कीमतों में 3 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) भी 93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि आपूर्ति बाधित होने से ईंधन की कीमतें और बढ़ेंगी, जिससे दुनिया भर में महंगाई चरम पर पहुंच सकती है। सतीश मोरे/08जून ---