क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना क्षेत्र में मारपीट की दो वारदाते सामने आई हैं| शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर बदमाशों ने दो युवकों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी मदार टेकरी हनुमानताल निवासी 35 वर्षीय कबाड़ी मोहम्मद शोएब गत सुबह लगभग 9 बजे टेढ़ीनीम अपने साढ़ू भाई असगर के यहां जा रहा था तभी रास्ते में बाबा टोला दुर्गा चौक मंदिर के पास करीम बाबा एवं लौटा दोनों मिले और उससे नशा करने के लिये 200 रूपये की मांग करने लगे, मना करने पर गालीगलौज व मारपीट करने लगे| करीम बाबा ने पत्थर उठाकर उस पर हमला कर दिया। इसी तरह हनुमानताल में थाना के पीछे निवासी 35 वर्षीय सब्जी व्यापारी मिथुन सोनकर रात लगभग 8.30 बजे तलैया सोनकर मोहल्ला में खड़ा था उसी समय दुर्गा चौक निवासी नवल सोनकर आया बोला यहां क्यों खड़ा है, उसने कहा कि घर जा रहा है तुम्हें क्या दिक्कत है इसी बात पर नवल सोनकर गाली गलौज करते हुये चाकू से हमला कर दिया| पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296(बी), 118(1), 351(3), 119(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 08 जून 2026/ 06.01