क्षेत्रीय
08-Jun-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में फांसी लगाने के दो मामले सामने आए हैं| शारदानगर और न्यू रामनगर में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| आत्महत्या का कारण अज्ञात है| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| माढ़ोताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदानगर निवासी 35 वर्षीय मनीष कोरी ने गत दिवस घर की गैलरी में लगे हुक से साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह माढ़ोताल वृंदावन कालोनी मदर टेरेसा माढ़ोताल निवासी 24 वर्षीय शिवांश पटेल ने दरवाजा बंद कर कमरे के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। सुनील साहू / मोनिका / 08 जून 2026