बस्ती (ईएमएस)। सोमवार को होटल क्लार्क्स इन के अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही अनेक लोगों ने अमित श्रीवास्तव की पहल पर रक्तदान करके सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। कुल 35 लोगों ने रक्तदान में हिस्सा लिया। क्लार्क्स इन के जनरल मैनेजर कौशिक दत्ता ने कहा कि रक्तदान निश्चित रूप से कई अनजाने लोगों के प्राण रक्षा का माध्यम बनता है। रक्तदान सबसे बड़ा धर्म है। रक्तदान शिविर में देवा प्रसाद, रंजीत कुमार, जरगाम हैदर खान, सायरा, विवेक कुमार यादव, गुड्डू, विजय प्रताप, आदित्य, सौरभ द्विवेदी, किशन वर्मा, पंकज कोठारी, अमरजीत, प्रदीप कुमार वर्मा, दिनेश कुमार, विपिन, आकाश, इमरान अली, शोभन मोदी, नागेन्द्र, विवेक कुमार, राम सुरेश, सत्यम, रहीश आदि ने रक्तदान कर सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक के शिवम मिश्र, संदीप चौधरी, असजद खान, जितेन्द्र कुमार, विजय शुक्ल और डी.पी. यादव ने रक्त संग्रह में योगदान दिया। ईएमएस/08/06/2026u