राज्य
08-Jun-2026


विकासनगर (ईएमएस)। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने बैरागीवाला निवासी भीम सिंह बिष्ट को उनकी कर्मठता एवं दो दशक से अधिक समय के संघर्ष को देखते हुए जन संघर्ष मोर्चा का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। यहां मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने भीम सिंह बिष्ट से आशा व्यक्त की है कि जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करते रहेंगें। इस अवसर पर बिष्ट ने कहा है कि लगातार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहेंगे और मोर्चा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/08 जून 2026