देहरादून (ईएमएस)। राजपुर विधानसभा के नेता, समाजसेवी एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव संजय कुमार कन्नौजिया के तत्वावधान में लगाए गए निशुल्क जनसेवा शिविर में तैयार किए गए विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं कार्डों का भव्य वितरण समारोह किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रमाण पत्रों का लाभ उठाया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर इस जनहितकारी पहल के लिए संजय कुमार कन्नौजिया का आभार व्यक्त किया। संजय कुमार पिछले कई दिनों क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए एक विशाल निशुल्क जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें लोगों के विभिन्न आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाए गए। उन्होंने इसी क्रम में आयोजित वितरण समारोह के दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, वोटर कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा यूसीसी मैरिज रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। नागरिकों ने कहा कि आज के समय में बहुत कम जनप्रतिनिधि ऐसे हैं जो बिना किसी स्वार्थ के जनता की समस्याओं के समाधान के लिए आगे आते हैं। संजय कुमार ने हमेशा आम जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य किया है और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया है। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि संजय कुमार केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संजय कुमार लगातार प्रयासरत रहते हैं। चाहे स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं हों, रोजगार से जुड़े दस्तावेज हों या सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, संजय कुमार हर वर्ग के लोगों को लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यही कारण है कि राजपुर विधानसभा में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और जनता उन्हें एक सच्चे जनसेवक के रूप में देखती है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/08 जून 2026