क्षेत्रीय
09-Jun-2026
...


- आरोपियो ने कर्ज उतारने के लिये की दूर के रिश्तेदार के घर चोरी - बताई चोरी का माल नामी बदमाश को दिये जाने की बात भोपाल(ईएमएस)। शहर के कोहेफिजा थाना इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस को अब माल बरामदगी के लिये शहर के कुख्यात बदमाश फहीम उर्फ बम की तलाश है। सूत्रो के अनुसार मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सुराग जुटाते हुए दो संदेहियों को दबोचा है। संदहियो ने चोरी का खुलासा करने के साथ ही यह भी बताया है की उन्हें शहर के नामी बदमाश फईम बम का कर्ज चुकाना था, इसलिये उन्होनें की चोरी किया गया माल वारदात के बाद माल कर्ज उतारने केलिये फईम बम को सौंप दिया है। हालांकि फईम बम को अभी तक पुलिस तलाश नहीं कर सकी है। - यह था मामला,दो हिरासत में पुलिस के अनुसार, मुईन पिता अब्दुल रफीक (27) रियल एस्टेट का कारोबार करते हैं। इन दिनों उनके माता-पिता हज यात्रा पर हैं। रविवार 31मई को मुईन अपनी पत्नी के साथ बेगमगंज ससुराल गए थे। अगले दिन 1 जून की देर रात जब वे लौटे तो घर के मेन गेट पर लगा ताला टूटा मिला। अदंर जाकर देखने पर घर का सारा सामान बिखरा नजर आया। चैक करने पर पता चला कि भीतर घुसे बदमाश अलमारी में रखे करीब 10 तोला सोने-चांदी के जेवरात सहित 15 लाख का माल बटोर कर ले गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जिसमें चार आरोपी और एक कार नजर आई। सूत्र बताते है की जांच के दौरान कुख्यात बदमाश फईम बम और उसके साथियो की पहचान हो गई। पुलिस ने आसिम उर्फ उस्मान गली और तोशीक को गिरफ्तार भी कर लिया है। जिन्होंने पूछताछ में बताया है, कि फईम बम से उन्होंने कर्ज लिया था। जिसे चुकाने के लिए अपने ही दूर के रिश्तेदार और दोस्त के घर वारदात करने की योजना बनाई थी। वारदात के बाद चोरी किया गया माल भी कर्ज चुकाने के लिये फहीम को दे दिया है। गिरफ्तासर आरोपियो ने चोरी का माल फईम बम और उसके करीबी यूसुफ मौलाना के पास होने की जानकारी पुलिस को दी है। हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस फईम बम को दबोच नहीं सकी है। जुनेद / 9 जून