शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, 30, सोमवार, मृगशिरा नक्षत्रे, शूल योगे, नाशा करणे, मिथुन की चंद्रमा, स्नानदान सोमवती अमावस्या, मिथुन रवि 4/25 सर्वार्थ सिद्ध योग, अमृत सिद्ध योगश्च तथापि पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलप्रद होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उत्तम वृत्ति वाला, शिक्षक-शिक्षाविद्, कमीशन एजेन्ट, दलाल, उत्तम व्यापारी, इलेक्ट्रिक-ज्वलनशील पदार्थ विक्रेता होगा। मेष राशि :- यात्रा, भय, कष्ट, व्यापार बाधा, शुभ समाचार, प्रसन्नता का योग बनेगा। वृष राशि :- शत्रु भय, रोग, स्वजन सुख, लाभदायक जीवन, सुख, मन असमंजस में होगा। मिथुन राशि :- वाहन भय, मातृ-पितृ कष्ट, हानि, व्यर्थ अनाप-सनाप खर्च से परेशानी होगी। कर्क राशि :- सफलता, उन्नति, शुभ कार्य, विवाह, उद्योग-व्यापार में कष्ट होगा, ध्यान दें। सिंह राशि :- शरीर कष्ट, उत्तम व्यय, खर्च में सफलता, व्यवस्था में साधारण लाभ होगा। कन्या राशि :- खर्च, विवाद, स्त्री कष्ट, विद्या लाभ, कुछ अच्छे कार्य भी हो सकते हैं, ध्यान रखें। तुला राशि :- यात्रा में हानि, राजभय, लाभ, कारोबार में उछाल, कष्ट की स्थिति बनेगी। वृश्चिक राशि :- वृत्ति में लाभ, यात्रा, सम्पत्ति लाभ, कारोबार में लाभ, शिक्षा से लाभ होगा। धनु राशि :- अल्प लाभ, शरीर कष्ट, चोटादि का भय, कष्ट, विलाप तथा हानि होगी। मकर राशि :- शत्रु हानि, आंशिक शारीरिक सुख, समय उद्योग-व्यापार से लाभ होगा। कुंभ राशि :- शुभ व्यय, संतान सुख, कार्य सफलता, मित्र वर्ग से संतोष होगा। मीन राशि :- पदोन्नति, राजभय, न्याय, लाभ-हानि, व्यय, जीवन संतोषमय होगा। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका