अंतर्राष्ट्रीय
14-Jun-2026


लंदन,(ईएमएस)। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में 26 साल के भारतीय मूल के युवक गुरभेज सिंह की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस ने सात लोगों को हत्या के शक में हिरासत में लिया था। जांच के बाद 6 लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि एक को जमानत पर रिहा किया गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस के मुताबिक गुरभेज सिंह पर रात 12:30 बजे हमला किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन गंभीर चोटों के कारण गुरभेज को बचाया नहीं जा सका। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना में एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है वह अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि गुरभेज सिंह के परिवार को मदद दी जा रही है और हमले की पूरी वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। सिराज/ईएमएस 14जून26