राज्य
14-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। डीटीसी ने दिल्ली में तीन नए बस रूट शुरू किए। रूट 806ए (पापरावत-द्वारका मोड़), डी-6606 (बक्करवाला-उत्तम नगर) और आरएल -79 का विस्तार। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए तीन नए बस रूट शुरू कर दिए हैं। इन नई सेवाओं से तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और मेट्रो व प्रमुख केंद्रों तक पहुंच आसान हो जाएगी। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ जून /2026