राज्य
14-Jun-2026
...


उज्जैन (ईएमएस)। सम्राट विक्रम विवि एलुमनाई एसो.एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण एवं तकनीकी नवाचारों एवं ट्रांसफॉर्मेशन एनईपी 2020 विषय पर त्रिस्तरीय परिसंवाद व्याख्यान श्रृंखला में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज कुलगुर सम्राट विक्रमादित्य विवि उज्जैन ने अभिनंदन प्रसंग आयोजन में वैश्विक अनुसंधान सहयोग के साथ भारतीय विश्वविद्यालयों को विश्व स्तर के अनुसंधान और नवाचार के लिए वैश्विक संस्थानों के साथ रणनीतिक साझेदारी करने के लिए प्रेरित किया जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए साझा किया कि सम्राट् विक्रमादित्य वि वि के नए एकेडमिक कार्यक्रमों में नई शिक्षा नीति अनुरूप ही फॉरसाइट इनोवेशन ट्रांसफॉर्मेशन की व्यापकता प्रासंगिकता को सम्मिलित किया गया है। आपने प्रो सचिन के बिजनेस स्कूल से सक्रिय सहभागिता की अपेक्षाएं व्यक्त की। पं.ज. नेहरू इंस्टिट्यूट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट के प्रतिभाशाली शोधार्थी एवं आईआईएम मुंबई (पूर्ववर्ती नीटी) के पूर्व संकाय, फोरसाइट इनोवेशन ट्रांसफॉर्मेशन चेयर मेंबर ऐडहैक बिजनेस स्कूल पेरिस फ्रांस के विद्वान प्रबंधगुरु प्रो. डॉ. सचिन कांबले ने अपने अत्यंत रोचक व्याख्यान में तकनीकी नवाचारों, डिजिटल क्राउड ट्रैफिक मैनेजमेंट, व्यवस्था प्रबंधन, सुगम स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा एवं यातायात परिवहन व्यवस्था दुर्घटना रहित सिंहस्थ 2028 के विशेष संदर्भ में तथ्यों एवं आंकड़ों के साथ शोध परक व्याख्यान दिया। आपने विश्व के वृहद धार्मिक समागमों के सफल आयोजनों की श्रृंखला उद्धरण करते हुए अपने वक्तव्य को आगे बढ़ते हुए उपस्थित शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों से आहान किया कि वे अपने डेस्क रिसर्च एवं प्रैक्टिकल रिसर्च के बीच समताओ को स्थापित करे। इस अनूठे परिसंवाद श्रृंखला की प्रथम चरण में प्रो. कांबले का माननीय कुलगुरु प्रो. डॉ. अर्पण भारद्वाज एवं कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा, उपस्थित कार्यपरिषद सदस्यों श्री रूप पमनानी जी, राजेश कुशवाह जी, श्री वरुण गुप्ता जी, प्रो. संजय वर्मा जी, डॉ मंजूषा मिमरोट, डॉ.निजवाल, प्रो. एच एल अनिजवाल, प्रो. दीपक गुप्ता, प्रो. डॉ. उमा शर्मा, के साथ ऊर्जा सेतु श्रृंखला के द्वितीय चरण में प्रो. कांबले का आत्मीय स्वागत अभिनंदन पंडित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट आफ बिजनेस मैनेजमेंट में भी किया गया।प्रबंध अध्ययन मंडल अध्यक्ष प्रो. कामरान सुल्तान एवं संकायअध्यक्ष प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता द्वारा शाल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र वाचन कर एवं बैंकिंग उद्योग जगत से जुड़े अतिथि श्री मोहनमुरली रेड्डी वाइस प्रेसिडेंट रत्नाकर बैंक लि. मुंबई का भी आत्मीय अभिनंदन किया गया। अंतिम चरण में शोधार्थी एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रश्न उत्तर सत्र सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। प्रारंभ में अतिथि परिचय एवं परिसंवाद प्रस्तावना प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता द्वारा एवं प्रो. डॉ. कामरान सुल्तान द्वारा प्रस्तुत की गई। आभार प्रदर्शन विक्रम विवि एल्युमिनी एसो.अध्यक्षा प्रो. डॉ. उमा शर्मा द्वारा प्रस्तुत करते हुए इस उल्लेखनीय तथ्य को शोधार्थियों को प्रेरणा देते हुए साझा किया कि विक्रम विवि के प्रबंध संकाय के एल्युमिनी प्रो.डा.सचिन कांबले के 25,000 से अधिक गुगल साइटेशन्स, ऐल्सवेअर तथा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, जम्मू विवि से संबंद्ध होकर वर्ष 2004 में विक्रम विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय से ही स्वर्गीय प्रो. डॉ. रविंद्र जैन के निर्देशन में गहन शोध सफलतापूर्वक कार्य पूर्ण कर चुके हैं । ईएमएस/14/06/2026