क्षेत्रीय
14-Jun-2026
...


गुना (ईएमएस)।पिछले कुछ दिनों से शहर में चर्चा और विवाद का केंद्र बने हनुमान टेकरी मंदिर परिसर के शिवालय को लेकर शनिवार को मंदिर ट्रस्ट ने अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर घोषणा की कि वर्षों से स्थापित शिव परिवार की प्रतिमाओं को उनके वर्तमान स्थान से नहीं हटाया जाएगा। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुराने शिवालय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायणलाल अग्रवाल, सचिव ओपी बरौनिया, प्रवक्ता राजेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मंदिर परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण की योजना के तहत नई शिव प्रतिमाएं पहले ही मंगाई जा चुकी थीं। प्रारंभिक विचार पुराने शिवालय में नई प्रतिमाओं की स्थापना का था, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं और शहरवासियों की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए यह प्रस्ताव वापस ले लिया गया है। अब नई प्रतिमाओं की स्थापना के लिए अलग से नया शिवालय बनाया जाएगा। ट्रस्ट के अनुसार लगभग 18 गुणा 18 फीट क्षेत्र में नया शिव मंदिर विकसित किया जाएगा, जहां नई शिव पंचायत की प्रतिमाओं की विधिवत स्थापना की जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है, बल्कि मंदिर परिसर का विस्तार और सुविधाओं का विकास करना है। पत्रकार वार्ता के दौरान ट्रस्ट ने हाल के दिनों में लगाए गए आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी। पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट के कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर सोशल मीडिया तथा विभिन्न मंचों पर जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे तथ्यहीन हैं। उन्होंने दावा किया कि मंदिर के विकास कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं के सहयोग से प्राप्त दानराशि का उपयोग धार्मिक एवं जनहित कार्यों में किया जा रहा है। ट्रस्ट प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग मंदिर प्रबंधन को लेकर अनावश्यक भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को विवाद का विषय बनाने के बजाय सभी को मंदिर के विकास और धार्मिक गतिविधियों में सहयोग करना चाहिए। ट्रस्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में मंदिर परिसर के विस्तार और सुविधाओं के विकास संबंधी योजनाओं की जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक की जाती रहेगी। इस दौरान उन्होंने ट्रस्ट के गठन,चुनाव को सही ठहराया और ट्रस्ट को लेकर दुष्प्रचार करने वालों पर शीघ्र ही एफआईआर कराने और कोर्ट में मनमानी का दावा लगाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि प्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर परिसर स्थित शिव परिवार की प्रतिमाओं के स्थान परिवर्तन की चर्चाएं पिछले कई दिनों से शहर में जोरों पर थीं। इस मुद्दे को लेकर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया था। साथ ही मंदिर ट्रस्ट की वैधता, संरचना और कार्यप्रणाली को लेकर भी कई सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद यह मामला शहर में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया था।- सीताराम नाटानी

खबरें और भी हैं

(मंडला) कान्‍हा टाईगर रिजर्व में बाघ ने वन श्रमिक पर किया हमला, मौत सदस्यीय गश्ती दल के साथ पैदल वन गश्त पर निकला था युवक मंडला (ईएमएस)। मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान बाघ के हमले में एक अग्नि सुरक्षा श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना कान्हा परिक्षेत्र की नकटी घाटी बीट के कक्ष क्रमांक 136 में कैंप के पास घंघारनाला क्षेत्र में हुई। हादसा रविवार सुबह का है। मृतक की पहचान लखन सिंह (29) पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई है। वह बालाघाट जिले के ग्राम आमगहन का निवासी था। लखन सिंह कान्हा टाइगर रिजर्व में अग्नि सुरक्षा श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। रविवार सुबह वह चार सदस्यीय गश्ती दल के साथ नियमित पैदल वन गश्त पर निकला था। गश्त के दौरान जंगल में एक बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में लखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों को भी इस घटना