क्षेत्रीय

(मंडला) कान्‍हा टाईगर रिजर्व में बाघ ने वन श्रमिक पर किया हमला, मौत सदस्यीय गश्ती दल के साथ पैदल वन गश्त पर निकला था युवक मंडला (ईएमएस)। मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान बाघ के हमले में एक अग्नि सुरक्षा श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना कान्हा परिक्षेत्र की नकटी घाटी बीट के कक्ष क्रमांक 136 में कैंप के पास घंघारनाला क्षेत्र में हुई। हादसा रविवार सुबह का है। मृतक की पहचान लखन सिंह (29) पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई है। वह बालाघाट जिले के ग्राम आमगहन का निवासी था। लखन सिंह कान्हा टाइगर रिजर्व में अग्नि सुरक्षा श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। रविवार सुबह वह चार सदस्यीय गश्ती दल के साथ नियमित पैदल वन गश्त पर निकला था। गश्त के दौरान जंगल में एक बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में लखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों को भी इस घटना

14-Jun-2026
...


(मंडला) कान्‍हा टाईगर रिजर्व में बाघ ने वन श्रमिक पर किया हमला, मौत सदस्यीय गश्ती दल के साथ पैदल वन गश्त पर निकला था युवक मंडला (ईएमएस)। मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व में गश्त के दौरान बाघ के हमले में एक अग्नि सुरक्षा श्रमिक की मौत हो गई। यह घटना कान्हा परिक्षेत्र की नकटी घाटी बीट के कक्ष क्रमांक 136 में कैंप के पास घंघारनाला क्षेत्र में हुई। हादसा रविवार सुबह का है। मृतक की पहचान लखन सिंह (29) पुत्र बुद्ध सिंह के रूप में हुई है। वह बालाघाट जिले के ग्राम आमगहन का निवासी था। लखन सिंह कान्हा टाइगर रिजर्व में अग्नि सुरक्षा श्रमिक के तौर पर कार्यरत था। रविवार सुबह वह चार सदस्यीय गश्ती दल के साथ नियमित पैदल वन गश्त पर निकला था। गश्त के दौरान जंगल में एक बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में लखन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मृतक के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बम्हनी बंजर अस्पताल भेजा गया है, जहां कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सिझोरा बफर के सहायक संचालक आशीष पांडे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गम वन क्षेत्रों में हिंसक वन्यजीवों के बीच वन एवं वन्यजीव संरक्षण का कार्य करने वाले कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि वन्यजीव सुरक्षा के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले लखन सिंह के निधन से कान्हा प्रबंधन दुखी है। पांडे ने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है। शासकीय नियमों के अनुसार देय शेष सहायता राशि भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने देशभर में कठिन परिस्थितियों में वन्यजीव संरक्षण में लगे सभी वनकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस घटना के बाद कान्हा टाइगर रिजर्व के कर्मचारियों और स्थानीय क्षेत्र में गम का माहौल है। वन विभाग द्वारा घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। ईएमएस/मोहने/ 14 जून 2026