कोरबा (ईएमएस) कोरबा प्रेस क्लब कार्यकारिणी के बहुप्रतीक्षित चुनाव के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं। बेहद रोमांचक और कड़ी टक्कर के बीच कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा और आकाश शर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए बाजी मार ली है। मतदान के बाद हुई मतगणना में नवाब हुसैन ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा मत हासिल किए, वहीं राजेश कुमार मिश्रा और आकाश शर्मा ने भी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए कार्यकारिणी में अपनी जगह पक्की की। चुनाव अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों को मिले वोट इस प्रकार है: * नवाब हुसैन (विजेता) 99 वोट * राजेश कुमार मिश्रा (विजेता) 71 वोट * आकाश शर्मा (विजेता) 49 वोट * विक्की निर्मलकर 47 वोट * लक्ष्मण महंत 36 वोट * उमेश यादव 32 वोट * दीपक साहू 25 वोट * संतोष दीवान 13 वोट * 4 वोट निरस्त जीत के बाद निर्वाचित सदस्यों ने संयुक्त रूप से कोरबा प्रेस क्लब के सभी सम्मानित मतदाताओं (पत्रकार सदस्यों) का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब के साथियों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वे पत्रकारों के हितों, क्लब के विकास और गरिमा को बनाए रखने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी और पूरी निर्वाचन टीम की देखरेख में मतदान और मतगणना की यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई, जिसके लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव समिति की सराहना की है। 14 जून / मित्तल