पश्चिमी सिंहभूम (ईएमएस)।पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने संयुक्त रूप से खूंटपानी प्रखंड के सालीगुटु में पुनर्वास योजना हेतु चिन्हित 3.84 एकड़ भूमि का निरीक्षण एवं चिन्हितिकरण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने पुनर्वास योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि झारखंड सरकार की पुनर्वास योजना के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन कर चिन्हित भूमि पर आवास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। पुनर्वास योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराया जा सके।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अंचलाधिकारी खूंटपानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मवीर सिंह/14जून/26