श्राद्ध अमावस्या पर पितृ-तर्पण एवं धर्मलाभ, सोमवार को सोमवती अमावस्या पर विशेष अर्धनारीश्वर पूजन का आयोजन भोपाल(ईएमएस)। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में रविवार को मंदिर चलो स्वच्छता अभियान श्रद्धा, सेवा एवं जन-जागरण के भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। स्वच्छ मंदिर, स्वच्छ मन, स्वस्थ समाज के पावन संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान का संचालन दादाजी धाम मंदिर व्यवस्था समिति एवं नामदेव समाज विकास परिषद, मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रातः 7 बजे प्रारंभ हुए इस अभियान में श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर मंदिर परिसर, उद्यान, सभा स्थल, मार्गों एवं आसपास के क्षेत्रों की व्यापक साफ-सफाई की। परिसर में फैले सूखे पत्तों, कचरे एवं अन्य अवशेषों को एकत्रित कर स्वच्छता का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। भोपाल नगर निगम के सहयोग से कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था कर एकत्रित कचरे का समुचित निष्पादन किया गया। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव ने कहा कि मंदिर केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता, सेवा एवं संस्कारों का भी प्रमुख माध्यम है। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य समाज में स्वच्छता के प्रति जन-जागरण करना तथा धार्मिक स्थलों को आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बनाना है। इस अवसर पर ट्रस्ट एवं नामदेव समाज विकास परिषद, मध्य प्रदेश के संरक्षक जीवन नामदेव, अजय कुमार नामदेव (एडवोकेट), अर्चना नामदेव, मंदिर व्यवस्था समिति की सदस्य अवंतिका नामदेव, अनन्या, अथर्व, अन्विता, श्वेता शर्मा, मुन्नीबाई, पंडित राजेन्द्र पलिया सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे। नामदेव समाज विकास परिषद, मध्य प्रदेश के भीकमसिंह नामदेव (कोषाध्यक्ष), दीपक नामदेव (बिल्डकॉन, लालघाटी), शिवानंद अकोदिया, कमल नामदेव, लक्ष्मीनारायण नामदेव, डॉ. एच.वी. नामदेव, नवीन नामदेव, दीपक नामदेव (करोंद), ध्रुव नामदेव, विनय नामदेव, अजय नामदेव, बृजेश नामदेव, रतन नामदेव, संदीप नामदेव, प्रशांत नामदेव, लक्ष्मीनारायण नामदेव (वागरोद), शिवम नामदेव सहित अनेक समाजबंधुओं ने अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। भोपाल नगर निगम की ओर से वार्ड क्रमांक 62 के विनोद शर्मा (एच.ओ.), सुनील कुटियाना (दरोगा), विशाल (वार्ड सुपरवाइजर), फूलबाई, सुमित्राबाई एवं द्रौपदीबाई सहित समस्त स्वच्छता कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान के समापन पर सभी श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने अपने घर, मोहल्ले, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संकल्प लिया। तत्पश्चात सभी ने स्वल्पाहार ग्रहण किया। रविवार को श्राद्ध अमावस्या के पावन अवसर पर पितृ-स्मरण, तर्पण एवं पुण्य कर्मों का विशेष आयोजन भी किया गया। पंडित जी ने श्राद्ध अमावस्या का महत्व बताते हुए कहा कि धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन श्रद्धा एवं विधि-विधान से पितरों का तर्पण, श्राद्ध, दान एवं पुण्य कर्म करने से पितृ प्रसन्न होते हैं तथा परिवार को सुख, शांति, समृद्धि एवं उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक पितृ-स्मरण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। सोमवती अमावस्या पर विशेष अर्धनारीश्वर भगवान को वर्ष की प्रथम सोमवती अमावस्या के महासंयोग पर भगवान अर्धनारीश्वर की विशेष पूजा-अर्चना, दर्शन एवं धर्मलाभ का आयोजन किया जाएगा। हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व माना गया है। सोमवार और अमावस्या का शुभ संयोग भगवान शिव एवं माता पार्वती की कृपा प्राप्ति, पितृ तर्पण, पुण्य संचय तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए अत्यंत मंगलकारी माना गया है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर आध्यात्मिक शांति एवं धार्मिक पुण्य प्राप्त करते हैं। सभी श्रद्धालुओं से सादर आग्रह है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर दर्शन, पूजन एवं धर्मलाभ प्राप्त करें। हरि प्रसाद पाल /14 जून, 2026