क्षेत्रीय
14-Jun-2026


पश्चिमी सिंहभूम (ईएमएस)।भाजपा की बैठक रविवार को चक्रधरपुर वन विश्रामागार में जिलाध्यक्ष गुरूचरण नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शैलेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान व स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री श्री सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और समर्पण से ही संभव है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि संगठन के विस्तार और मजबूती में सभी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और उनके सहयोग से ही संगठन जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतर सकता है।जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।भाजपा गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिये निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शशि सामड, जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, रविंद्र गुप्ता, अनूप सिंह, गोरखनाथ बोदरा, लखी मुंडा, राम कृपाल प्रधान, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, किशोर, त्रिभुवन महतो, श्रीवंत षाड़ंगी, रानी बंदिया, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश साहू, कृतिवास प्रधान, संजय मिश्रा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/14जून/26