क्षेत्रीय
14-Jun-2026


पाकुड़(ईएमएस)।पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी सदर अस्पताल के पीछे एक बंद पत्थर खदान में नहाने के दौरान डूबने से 19 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान पाकुड़ प्रखंड सोनजोड़ी पंचायत के सोलागढ़िया नया टोला निवासी हारुन अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही खदान के पास आसपास के लोग काफी संख्या में इकट्ठे हो गए और युवक को निकालने की पहल की जाने लगी।काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जाल के सहारे युवक को निकाला गया। घटना को लेकर पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक के पिता हारुन अंसारी ने बताया कि 11 के करीब खदान में नहाने को लेकर गया था। उसके साथ नहाने गए अन्य बच्चों के द्वारा जानकारी मिली।जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के साथ खदान पहुंचा। वह इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को भी दी गई नगर थाना की पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को बाहर निकालने की पहल की गई।करीब 2 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद निकल गया।इसके बाद सोना जोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि मृतक इमरान अंसारी अपने दो भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और कुछ दिन पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी।वही मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि बंद पत्थर खदान में एक युवक की मौत नहाने के क्रम में हुई है। शव को बाहर निकाल लिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। कर्मवीर सिंह/14जून/26