क्षेत्रीय
14-Jun-2026


दुमका(ईएमएस)।मसलिया प्रखंड के मकरमपुर (मधुबन) सेल्फी ब्रिज के बगल में बहने वाली मयूराक्षी नदी अंदर और किनारे में रविवार को भारी मात्रा में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के झंडे, टोपियां, और कई वोटर कार्ड लावारिस हालत में फेंके हुए मिले। इसके अलावा पार्टी की अन्य प्रचार सामग्रियां और कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ भी नदी के तट पर बिखरे पाए गए।सुबह जब स्थानीय लोग नदी किनारे पहुंचे, तो उनकी नज़र इन सामग्रियों पर पड़ी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।नदी किनारे चुनावी सामग्री और खासकर कई नागरिकों के असली वोटर कार्ड इस तरह फेंके जाने को लेकर इलाके के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर गहरी चिंता और नाराजगी जताई है।इलाके के प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी राजनीतिक दल की प्रचार सामग्री और लोगों के महत्वपूर्ण वोटर कार्ड का इस तरह खुले में फेंका जाना बेहद गंभीर मामला है। लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह किसी सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है या फिर चुनाव से जुड़े किसी व्यक्ति की बड़ी लापरवाही का नतीजा है।नदी के बहाव क्षेत्र के इतने करीब दस्तावेज़ फेंके जाने से उनके नष्ट होने का भी खतरा बना हुआ था।घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को तुरंत इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।फेंके गए वोटर कार्ड किन लोगों के हैं और इन्हें यहाँ किसने और किस उद्देश्य से फेंका, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके।कई लोगों का मानना है कि बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद उन्ही के पार्टी कार्यकर्ता ने फेका होगा क्योंकि बंगाल के ज्यादातार लोग सेल्फी ब्रिज और मसानजोर डेम घूमने के लिए अक्सर आते रहते हैं।अब सवाल यह उठता है कि दोषी कोई भो हो मयूराक्षी नदी ही उन कागजातों को फेंकना सुरक्षित समझा।सभी दस्तावेज को सुरक्षित जला भी सकते थे।इस तरह फेकना सोची समझी साजिश तो नहीं। कर्मवीर सिंह/14जून/26