लातेहार(ईएमएस)।जिला मुख्यालय के सीआरपीएफ 11 बटालियन कैंप में रविवार को विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया।बटालियन के कमांडेंट रतिंद्र चरण मिश्र के मार्गदर्शन में अधिकारियों एवं जवानो ने रक्तदान किया। मौके पर श्री मिश्र ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस दुनिया भर में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देने और स्वैच्छिक रक्तदाताओ को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।आए दिन सीआरपीएफ के अलावा स्थानीय लोग बीमार से पीड़ित अमीर या गरीब को रक्तदान करते आ रहे है।उन्हाेंने कहा कि सीआरपीएफ के जवान भी हमेशा जरूरतमंद लोगो को हर संभव हर प्रकार की सहायता मुहैया कराने में पिछे नहीं रहते है. इस दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानो ने विश्व रक्तदाता दिवस पर शपथ ग्रहण किया।मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी पितबाश पंडा, सहायक कमांडेंट नीरज कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ पाटे शुभम विवेक समेत कई अधिकारी व जवान उपस्थित थे। कर्मवीर सिंह/14जून/26