राज्य
14-Jun-2026
...


:; ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की कलर बेल्ट परीक्षा में इंदौर का दबदबा :: इंदौर (ईएमएस)। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व मध्य प्रदेश ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयोजन में आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा में इंदौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। नारायण बाग स्थित प्रेरणा क्लब (बाल विकास एवं सांस्कृतिक केंद्र) के पृथ्वीसिंह पंवार और नंदनीसिंह ठाकुर ने परीक्षा के सभी कड़े मापदंडों पर खरा उतरते हुए शत-प्रतिशत अंक हासिल किए और ब्ल्यू बेल्ट प्राप्त की। प्रेरणा क्लब के टेक्निकल चेयरमैन व मुख्य प्रशिक्षक राम माखनिया ने बताया कि इंदौर के प्रथम ताइक्वांडो क्लब के सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने बेल्ट ग्रुप में उम्दा प्रदर्शन किया। सफल परीक्षार्थियों में रमन ठगेले, प्रिंस कहार, दीक्षा दवे व कौस्तुभ दवे ने यलो बेल्ट; यति शर्मा, अनुष्का गौड़ व सलोनी भिड़े ने ग्रीन बेल्ट तथा पृथ्वीसिंह व नंदनीसिंह ने ब्ल्यू बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों ने पुम्से फंडामेंटल, डिफेंस फंडामेंटल और ब्रेकिंग फंडामेंटल का सफलतापूर्वक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कलर बेल्ट के आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर मप्र ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व टेक्निकल चेयरमैन गजानन्द सुनहरे (एडवोकेट), धीरेंद्र गुप्ता, भव्या अग्रवाल, संजीवनी वर्मा, आयुषी जैन, महक रोकड़े, राधिका मैराल, दीपक लहरी, दीक्षा गुप्ता व साक्षी गुप्ता सहित सभी खेल पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। प्रकाश/14 जून 2026