पाठशाला के सफल आयोजन के लिए महापौर ने जताया आभार राजनांदगांव (ईएमएस)। 3 मई से प्रारंभ होकर 7 सप्ताह तक अलग अलग खेलो के साथ मस्ती की पाठशाला का भारी भीड़ के बीच आज समापन हुआ। समापन अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि नागरिको की मांग पर स्वस्थ मनोरंजन के लिए नगर निगम द्वारा मस्ती की पाठशाला आयोजित की गयी। 7 सप्ताह के गरिमामय आयोजन के बाद आज मस्ती की पाठशाला का समापन हो रहा है। उन्हांेने कहा कि सुबह 6 बजे से ही बच्चे परिवार सहित भारी संख्या में पहुॅच हर सप्ताह इसका आनंद उठाए है। पाठशाला के सफल आयोजन के लिए मैं सभी संस्थाओ का जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उनका आभार व्यक्त करता हॅू। साथ ही मेरे निगम परिवार के पार्षद साथी तथा अधिकारी कर्मचारी जिन्होंने आयोजन में अपनी महती भूमिका निभाई एवं यातायात की टीम जिन्होंने व्यवस्था में सहयोग किया उन सबका भी मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूॅ। उन्होंने कहा कि 16 जून से शिक्षा सत्र प्रारंभ हो रहा है, साथ ही बारिश भी आने वाली है, जिसे ध्यान मे रखकर पाठशाला को विरांम दिया जा रहा है। आगामी वर्षो में इसे और भव्य रूप में आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने भी मस्ती की पाठशाला में उपस्थित होकर उत्साह वर्धन कर पाठशाला की सराहना की। आज की पाठशाला का शुभारंभ योगाभ्यास से हुआ, उसके पश्चात बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिलाए सभी वर्ग के लोगो ने पारंपरिक खेल रस्साकसी, मटकी फोड, रस्सी कुद, पिट्टूल, भौरा, बेडमिंटन, साप सीढी, कराटे, तिरंदाजी, जैसे विभिन्न खेलो का मजा लिए। वही बच्चे झुला, फिसल पट्टी, रिंग डालना, निशाना लगाना आदि खेल का आनंद लेकर चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा उकेरे, जिन्हें यामिनी कला केन्द्र द्वारा पुरूस्कृत किया गया। इसके अलावा छोटे बड़े सभी लोगो ने गाना गाकर गीत-संगीत का आनंद उठाए, वही जुम्बा डाॅस में छत्तीसगढ़ी, हिन्दी, गानो में अंत तक थिरकते नजर आए। बाली अखाडा के छोटे बड़े बच्चों ने आग का गोला घुमाने के अलावा अखाडा के विभिन्न प्रदर्शन कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिए। महापौर मधुसूदन यादव स्वयं गाना गाकर अखडा में प्रदर्शन किए। सभी वर्ग के लोगो ने मस्ती की पाठशाला की सराहना कर कहा कि पाठशाला में आने के लिए बच्चो में एक दिन पहले से उत्साह रहता था और सुबह अपने मन से उठकर तैयार हो पाठशाला मे चलने जिद करते थे। उन्होंने कहा कि आज के इस मोबाईल के युग में यहा आकर हमारी बचपन की यादे ताजा हो जाती थी। क्योकि आजकल पारंपरिक खेल, खेलना तो दूर देखने को नही मिलता। बच्चे, युवा एवं महिलाओ ने ठंड के दिनों में दिसम्बर में मस्ती की पाठशाला आयोजित करने की महापौर से मांग की। आज के मस्ती की पाठशाला में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करनें वालो को पुरूस्कृत किया गया। महाकाल सेना एवं बड़े व्यापारिक संगठन ने महापौर, आयुक्त एंव निगम अध्यक्ष का सम्मान कर उपस्थितजनो को उन्होने चाय-बिस्कीट का वितरण किया, वही छत्तीसगढ़ टेन्टल कालेज की ओर से हेल्थ जाॅचकर काढा वितरण किया गया। हर सप्ताह सहयोग करने पर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बाडी टेक जीम, रीदम रिवाल्युसन गु्रप, पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास तथा योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन गु्रप,मदर टेरेसा ग्रुप, ब्लड डोनेड संघ, यामिनी कला केन्द्र, राजनांदगांव रनर गु्रप,इंडियन टी.वी.एस कम्पनी, महाकाल सेना, व्यापारिक संगठन के अलावा खेल जगत से हाॅकी, कराटे, तीरंदाजी आदि संघो का आभार व्यक्त किया। आज के मस्ती की पाठशाला में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा के अलावा पार्षदो सहित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो की परिवार सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। ईएमएस/मोहने/ 14 जून 2026