भोपाल(ईएमएस)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना जिले में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेल हादसे में यात्रियों की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुरैना जिले के हेतमपुर स्टेशन के पास उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद घबराए यात्रियों ने जीवन रक्षा के उद्देश्य से ट्रेन से छलांग लगा दी। दुर्भाग्य से वे इस दौरान दूसरी पटरी पर आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हरि प्रसाद पाल / 14जून, 2026