भोपाल(ईएमएस)। स्कूल शिक्षा विभाग ओरिएंटेड खेल कोशिकी मार्शल आर्ट्स , जो कि भारतीय खेल प्राधिकरण एवं अखिल भारतीय विश्वद्यालय खेल संघ में सम्मिलित होने जा रहा है । जिसके लिए ऑल इंडिया कोशिकी फेडरेशन जुलाई में राष्ट्रीय स्पर्धा आयोजित करने जा रही एवं उसी में चयनित होने के लिए एलेट स्पोर्ट्स अकादमी , आर डी विक्टोरियस के सानिध्य में एवं कोशिकी मध्यप्रदेश संघ के तत्वाधान में छठी राज्य स्तरीय कोशिकी मार्शल आर्ट का आयोजन 13 जुलाई को महू में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राज्य के 8 जिलों से खिलाड़ी स्पर्धा में भाग लेंगे एवं इंदौर जिले की टीम के लिए शहर के विभिन्न स्कूलों में निःशुल्क शिविर भी पूर्व राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ियों द्वारा आयोजित किए जाएंगे जिसमें अमय लश्करी के मार्गदर्शन में राधिका पंचोले कोदरिया स्थित स्कूलों में , गार्गी भार्गव द्वारा केलवा स्कूल में रोहित कौशल द्वारा महर्षि विद्या मंदिर में एवं वरुण राठौर द्वारा एक्सीलेंस स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा । जिसमें अच्छा प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्पर्धा में खिलाया जाएगा एवं चयनित होने पर फरीदाबाद के राष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय स्पर्धा में मध्यप्रदेश की कमान संभालने के लिए तैयार किया जाएगा। शिविर में न सिर्फ कोशिकी मार्शल आर्ट बल्कि कराते फेंसिंग स्काई मार्शल आर्ट एवं थाई बॉक्सिंग की भी तैयारी स्कूल शिक्षा विभाग के खेलो के लिए कराई जाएगी। डॉ राजेंद्र पाटिल की ईच वन टीच वन मैथड के जरिए इन खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा । जिसके लिए वरिष्ठ खेल अधिकारियों ने आर डी विक्टोरियस एवं अमय लश्करी को बधाई दी । हरि प्रसाद पाल /14 जून, 2026