हाथरस (ईएमएस)। शहर के आगरा रोड स्थित सादाबाद गेट के निकट देसी शराब के ठेके के विरोध में रविवार को नाई का नगला, लाला का नगला और आसपास के मोहल्लों की महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके के बाहर नारेबाजी की और विरोध के दौरान पथराव व तोड़फोड़ का प्रयास किया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि ठेके के कारण क्षेत्र में शराबखोरी, झगड़े और असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं। उनका कहना था कि शराब की लत से कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं। महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि ठेके की आड़ में आसपास अवैध शराब की बिक्री हो रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं से वार्ता कर उन्हें शांत कराया। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिलाओं ने सड़क जाम करने का भी प्रयास किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि ठेका नहीं हटाया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ईएमएस//नीरज चक्रपाणी/ 14 जून 2026