हाथरस (ईएमएस)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदपा, आरती, मानिकपुर और जैतई का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में अधिकांश केंद्रों पर साफ-सफाई और व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।सीएमओ ने सभी केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की और जहां कमी पाई गई, वहां फार्मासिस्टों को ईडीएल के अनुरूप दवाएं शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चंदपा केंद्र पर पैथोलॉजी उपकरण उपलब्ध मिले तथा प्रतिमाह 25 से 30 प्रसव होने की जानकारी दी गई। वहीं आरती केंद्र पर प्रसव कक्ष में ऑटोक्लेव क्रियाशील मिला, जबकि वार्मर उपलब्ध नहीं था।मानिकपुर और जैतई स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जांच एवं उपचार व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और अभिलेखों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ईएमएस//नीरज चक्रपाणी/ 14 जून 2026