हाथरस (ईएमएस)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास खंड मुरसान में सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर त्रिदिवसीय शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही पंजीकरण किया।जिला विकास अधिकारी पी.एन. यादव ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों के आवेदन भी प्राप्त किए गए।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित विकास खंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ईएमएस//नीरज चक्रपाणी/ 14 जून 2026