राज्य
14-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। आगामी बल्देव छठ से शुरू होने वाले 115वें राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर, परिक्रमा मार्ग, पार्किंग स्थल, प्रवेश एवं निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों के अनुभवों और सुझावों के आधार पर इस वर्ष मेले को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जाएगा। श्री दाऊजी महाराज मेला ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी पुलिस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ईएमएस//नीरज चक्रपाणी/ 14 जून 2026