नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि रोहित शर्मा के रिटायर होने के बाद यशस्वी जायसवाल को स्थायी तौर पर एकदिवसीय में पारी में शुरुआत करने का अवसर मिल सकेगा। सहवाग के अनुसार जब तक रोहित खेलेंगे यशस्वी को पारी की शुरुआत का अवसर नहीं मिलेगा। उन्हें किसी अन्य स्थान पर भी तभी खेलने का अवसर मिलेगा जब कोई अन्य खिलाड़ी फिटनेस या किसी अन्य कारण से बाहर होगा। टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद भी यशस्वी अब तक एकदवसीय टीम में जगह हासिल नहीं कर पाये हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए उन्हें तभी जगह मिली जब विराट कोहली फिट नहीं पाये गये। सहवाग का मानना है कि यशस्वी के पास सभी प्रारुपों में बेहतर प्रदर्शन करने की क्षमता है पर इसके बाद भी सीमित ओवरों के प्रारुप में वह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाये हैं। उन्हें अवसर का इंतजार करना पड़ रहा है क्योंकि पारी की शुरुआत के लिए जगह नहीं है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में यशस्वी को तभी मौका मिलता है, जब इनमें से कोई सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होता। यशस्वी ने अब तक मिले अवसरों में साबित किया है कि वह सीमित ओवरों में भी प्रभावी हैं। सहवाग ने कहा, “अभी जगह नहीं है। शुभमन कप्तान हैं। रोहित खेल रहे हैं पर जैसे ही रोहित रिटायर होंगे, वैसे ही यशस्वी को सफेद गेंद प्रारुप में जगह मिल जाएगी। इसमें रुतुराज गायकवाड़ उनके प्रतिद्वंदी हो सकते हैं पर अगर आप तीन बल्लेबाज पारी की शुरुआत के लिए रखते हैं तो यशस्वी को जरुर अवसर मिलेगा।” सहवाग के अनुसार वह टीम में तभी आ गये थे जब गिल या शर्मा उपलब्ध नहीं थे। ऐसा नहीं था कि उन्हें अवसर मिला और उन्होंने प्रदर्शन नहीं किया। उन्होंने जब मौका मिला, बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें प्रदर्शन के कारण बाहर नहीं किया पर बल्कि इसलिए क्योंकि वह किसी और की जगह पर शामिल किये गये थे। सहवाग के अनुसार ईशान किशन भी एकदिवसीय टीम में जगह के प्रबल दावेदार हैं। सहवाग ने आगे कहा, “ईशान किशन भी वनडे क्रिकेट का हिस्सा नहीं हैं. उन्होंने वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी बनाई है. वह भी एक खिलाड़ी हैं जो दावेदार हैं. मैं जायसवाल को वनडे और टी20 में यानी तीनों फॉर्मेट में देखना चाहूंगा. वह ऐसा खिलाड़ी है जो तीनों फॉर्मेट में खेल सकता है।” गिरजा/ईएमएस 15जून 2026